सलमान खान के जीजा अतुल कुलकर्णी द्वारा बनाई गई फिल्म ओ तेरी की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में लगभग एक करोड़ 60 लाख रूपए कमाए हैं। हालांकि इस फिल्म में बड़े सितारे नहीं थे लेकिन फिर भी इस हालत की उम्मीद नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन
यंगिस्तान को किसने देखा?
राहुल गांधी की कहानी बताकर प्रचारित की गई फिल्म यंगिस्तान को भी दर्शकों का प्यार नहीं मिला। फिल्म में जैकी भगनानी के साथ नेहा शर्मा की मुख्य भूमिका थी। यह फिल्म अपने शुरुआती तीन दिनों में लगभग ढाई करोड़ का कारोबार कर पाई है। फिलहाल यह ओ तेरी फिल्म से आगे है।
एक प्रोड्यूसर के रूप में शिल्पा शेट्टी की पारी सही तरीके से शुरु नहीं हुई है। उनके द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म डिश्क्याऊ़ं बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही है। सनी देओल जैसे बड़े कलाकार के होने के बावजूद यह फिल्म महज दो करोड़ 40 लाख का ही कारोबार कर पाई है। इस फिल्म में हरमन बवेजा की भी मुख्य भूमिका थी।