सुरवीन चावला और जय भानुशाली की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने पहले दिन करीब 6 करोड़ की कमाई की है। कम खर्चे में बनी इस फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक बड़ी हिट की तरफ चल पड़ी है।
विज्ञापन
क्या दोहराएगी पुरानी फिल्म का रिकॉर्ड
हेट स्टोरी 2, हेट स्टोरी की सीक्वल फिल्म है। छोटे बजट की इस फिल्म ने अच्छा खांस कारोबार कर लिया था। वह फिल्म पाउली दैम के बोल्ड दृश्यों की वजह से सुर्खियों में रही। अब यह फिल्म भी जिस तरह से ओपनिंग पा रही उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी बड़ी हिट हो सकती है।
वीर दास की मुख्य भूमिका वाली फिल्म अमित साहनी की लिस्ट अच्छा कारोबार नहीं कर पाई। सिर्फ मल्टीप्लेक्सों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद नहीं किया। अभी तक आए आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने शुक्रवार को एक करोड़ से भी कम कमाई की है।