हिमेश रेशमिया की फिल्म द एक्सपोज शुरुआती सुस्ती के बाद ठीक-ठाक कलेक्शन करने में सफल रही है।
हिमेश रेशमिया की फिल्म 'द एक्सपोज' ने भारत में अच्छी शुरुआत करते हुए पहले तीन दिनों में 10 करोड़ रुपये का करोबार किया है।
अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इरफान, सोनाली राउत, जोया अफरोज और मशहूर रैपर हनी सिंह भी हैं। पूरे भारत में यह फिल्म 800 पर्दों पर रिलीज की गई थी।
खास बात यह थी कि इस फिल्म की रिलीज पर सोशल साइट्स में इस फिल्म की कमाई और हिमेश रेशमिया पर कई व्यंग्य हुए थे।