आईसीआईसीआई बैंक ने सीमित अवधि के लिए होम लोन की ब्याज दरों में 0.10 प्रतिशत कमी करने की घोषणा की है।
बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आईसीआईसीआई बैंक 75 लाख रुपये तक का होम लोन 10.15 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करायेगा।
यह दर 15 मई से 30 जून तक प्रभावी रहेगी। महिला ग्राहको के लिए 75 लाख रूपये तक के होम लोन पर ब्याज दर 10.10 प्रतिशत होगी।