फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्डः बैंग बैंग ने कमा लिए 200 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका वाली फिल्म बैंग बैंग ने कमाई की जबर्दस्त रफ्तार पकड़ी है। यह फिल्म देश और विदेश दोनों में ही अच्छा कारोबार कर रही है।
विज्ञापन


2 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म 6 अक्टूबर की शाम तक 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। यह फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस में 100 करोड़ के क्लब में सबसे तेज शामिल होने वाली पांचवी फिल्म बन गई है।

खबरों के मुताबिक 'बैंग बैंग' ने भारत में 156.41 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। वहीं ओवरसीज बाजार में इस फिल्म ने 45 करोड़ की कमाई ली है। इस तरह कमाई का यह आंकड़ा 200 करोड़ के पार पहुंच गया है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

पर हैदर छूटी बहुत पीछे

कमाई की होड़ में बैंग बैंग के साथ रिलीज हुई हैदर बहुत पीछे छूट गई है। हैदर ने अब तक 32 करोड़ कमा लिए हैं। यह कलेक्‍शन भारत के बॉक्स ऑफिस का है। विशाल भारद्वाज निर्देशित इस फिल्म को समीक्षकों की तारीफें तो बहुत मिल रही है लेकिन फिल्म को उस अनुरूप कमाई नहीं मिली है।

लगभग 40 करोड़ के बजट से बनी यह फिल्म अपनी लागत तो निकाल ही लेगी। चूंकि इस शुक्रवार कोई बड़ी फिल्म नहीं हैं इसलिए माना जा सकता है कि फिल्म 50 करोड़ तक पहुच सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें