करीना मनाएंगी करवा चौथ
लंदन में बुधवार को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के बाद करीना कपूर 22 अक्तूबर को करवा चौथ मनाने की तैयारी में जुट गई हैं।
उन्होंने अपनी फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ की यूनिट से कह दिया है कि उस दिन वह केवल चार घंटे के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसके बाद का समय ‘नवाब साहब’ के लिए बुक है। प्यार इसी को कहते हैं...!
कंगना का इंकार
राज खुला है कि कंगना रनौत ने फिल्म ‘काइट्स’ (निर्देशकः अनुराग बसु) के बुरे अनुभव को देखते हुए ‘कृष-3’ में काम करने से इंकार कर दिया था। राकेश रोशन उस फिल्म के निर्माता थे।
जब कंगना ने फिल्म की स्क्रप्ट लौटा दी तो खुद राकेश ने उनसे बात की और कहा कि वे वैसा कुछ नहीं करेंगे, जैसा अनुराग ने किया था। तब कंगना राजी हुई।
अनुराग ने ‘काइट्स’ में कंगना के रोल पर कैंची चलाई थी। जिसके वह नाराज हो गई थीं। अब देखना होगा कि ‘कृष-3’ से कंगना कितनी संतुष्ट होंगी।
छोड़ा साथ
बुरे वक्त में सब साथ छोड़ देते हैं। निर्माताओं के खिलाफ कॉपीराइट की लड़ाई लड़ने वाले जावेद अख्तर से उनके पुराने दोस्त कमल हासन ने भी फिल्म ‘विश्वरूपम’ के सीक्वल में गाने न लिखवाने का फैसला किया है।
अपनी इस फिल्म के लिए कमल ने प्रसून जोशी को साइन किया है। जावेद अख्तर इस खबर पर चुप हैं। बोलें भी तो क्या...?