फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे बच्चे का कयास न लगाएं: ऐश्वर्या रॉय

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन स्टेम सेल संरक्षण करने वाली एक कंपनी से जुडी हैं। मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऐश्वर्या राय सबको स्टेम सेल संरक्षण के फ़ायदों के बारे में जागरुक करती नज़र आईं।
विज्ञापन



इस मौक़े पर ऐश्वर्या ने ये भी बताया कि उनकी बेटी के जन्म के वक़्त उन्होंने भी स्टेम सेल संरक्षित करवाए थे। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या जल्द ही दो साल की हो जाएंगी।

दूसरे बच्चे के बारे में क़यास नहीं
इस मंच पर खड़ी ऐश्वर्या से जब एक पत्रकार ने ये पूछा कि वो इस सुविधा का दोबारा लाभ कब उठाने वाली हैं तो हंसते हुए ऐश्वर्या बोलीं, ''हमारे जीवन में जब एक बार फिर ये मौक़ा आएगा तब आप ख़ुद ही जान जाएंगे।
विज्ञापन


इस सवाल पर कि वो दोबारा मां कब बनने वाली हैं? ऐश्वर्या ने कहा, ''मैंने हमेशा कहा है कि बच्चे भगवान की देन होते हैं। ये सब चीज़ों को जब होना होता है तभी होती हैं।''

आराध्या को पाकर ख़ुश
इतना ही नहीं इस मौक़े पर वो अपनी बेटी आराध्या के बारे में भी बात करती सुनाई दी। ऐश्वर्या कहती हैं, ''आराध्या को पा कर हम सब बहुत ख़ुश हैं। वो हमारे जीवन में ढेर सारी ख़ुशियां लाई है।

आराध्या को पा कर मैं भगवान का बहुत धन्यवाद करती हूं ''आराध्या 16 नवंबर को दो साल की हो जाएंगी। ऐश्वर्या ने कहा आने वाले कुछ दिन तो उनके घर में त्योहार जैसा ही माहौल रहने वाला है।
विज्ञापन



''इन दिनों नवरात्री चल रही हैं। फिर पा का जन्मदिन है, फिर मेरा और फिर आराध्या का। इसी बीच दशहरा और दिवाली भी है।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें