फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रेमी को देख लजा जाती हैं अनुष्का शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी ठीक से शुरू भी नहीं हुई थी कि खत्म हो गई। इस बात को लंबा अर्सा बीत चुका है। दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। रणवीर अब दीपिका पादुकोण और अनुष्का क्रिकेटर विराट कोहली के नजदीक हैं। इसके बावजूद अनुष्का अभी तक रणवीर के साथ सहज नहीं हैं। फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के सैट पर वह रणवीर को सामने नहीं देखना चाहतीं। रणवीर समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर अनुष्का कैसे समझाएं कि उनसे दोस्ती बढ़ाने में अब कोई दिलचस्पी नहीं है?
विज्ञापन

नहीं मिला वीजा

अनुराग कश्यप से अलग रह रहीं उनकी पत्नी कल्कि कोचिलीन को अमेरिका का वीजा नहीं मिल सका है। कल्कि को एक नाटक में परफॉर्म करने के सिलसिले में पिछले हफ्ते सेन फ्रांसिस्को जाना था। इस अभिनेत्री का कहना है कि अमेरिका ने ऐसा क्यों किया पता नहीं। परंतु सूत्र कह रहे हैं कि जो नाटक होना था वह शेक्सपीयर की एक ट्रेजडी है। सांस्कृतिक आधार पर यह वीजा दिया जाना था, लेकिन अमेरिका ने कहा कि यह नाटक काफी हो चुका है इसमें उसके सांस्कृतिक विकास के लिए कुछ नया नहीं है।
विज्ञापन

टाइगर को फिल्म

फिल्मी गलियारों में यह सवाल चक्कर काट रहा है कि ‘हीरोपंति’ के हीरो टाइगर श्रॉफ ने अपना कैरियर सुभाष घई के साथ क्यों शुरू नहीं किया, जबकि घई ने उनके पिता को ‘हीरो’ जैसी फिल्म से लॉन्च किया था? सूत्र खबर लाए हैं कि इन दिनों ‘हीरो’ की रीमेक प्रोड्यूस कर रहे घई ने अपनी यह फिल्म पहले टाइगर को ऑफर की थी, मगर मुक्ता आर्ट्स के बीते कुछ सालों के खराब परफॉरमेंस को देखते हुए जैकी ने इंकार कर दिया था। खैर, वह अब कह रहे हैं कि ऐसी कोई बात नहीं हुई, घई के साथ एक फिल्म पर बात चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें