फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ को लेकर स्मिता पाटिल का वो डरावना सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि 'कुली' फिल्म के सेट पर उनके साथ हुई दुर्घटना के बारे में अभिनेत्री स्मिता पाटिल को एक दिन बुरा सपना आया था। उन्होंने स्मिता पाटिल के 60वें जन्मदिन पर लेखक मैथिली राव की पुस्तक 'स्मिता पाटिल:ए ब्रीफ इंकंडेसंस' के विमोचन पर ये बात कही।
विज्ञापन


अमिताभ ने कहा, "एक बार कुली की शूटिंग के लिए मैं बंगलुरु में था। रात को लगभग दो बजे मुझे स्मिता पाटिल का फोन आया। मैं चकित था क्योंकि मैंने कभी ऐसे समय में उनसे बात नहीं की थी, मुझे लगा कि कोई जरूरी बात होगी, तभी उनका फोन आया होगा।"
विज्ञापन

क्या था वो सपना

वो बताते हैं, "स्मिता ने मुझसे पूछा कि क्या मैं ठीक हूं? मैंने कहा हां, तो वह बोली कि उन्होंने मेरे बारे में एक बुरा सपना देखा है इसलिए इतनी रात को फोन किया।" बिग बी के मुताबिक इसके ठीक अगले ही दिन फिल्म के सेट पर दुर्घटना हो गई थी।

1982 में 'कुली' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बुरी तरह चोटिल हो गए थे और उन्हें ठीक होने में कई महीने लग गए थे। बॉलीवुड के 'शहंशाह' कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के साथ स्मिता पाटिल ने फिल्म 'नमक हलाल' में काम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें