हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को मर्द, शोले, दीवार, शराबी समेत करीब पचासियों ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले अमिताभ बच्चन वो नहीं कर पाए थे, जो आजकल के नये-नये अभिनेता कर दिखा रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने ये भी कर दिखाया है।
अमिताभ को बॉलीवुड में बिग बी के नाम से पुकारते हैं। उन्हें हिन्दी सिनेमा के एक युग की तरह देखते हैं, जिसने अपने सामने कई पीढ़ियों को आते-जाते देखा है।
कई दफे तो बॉक्स ऑफिस वर उनकी टक्कर 25-25 साल के आकर्षक अभिनेताओं से हुई। लेकिन वो हर बार जीतते गए। चुनौतीपूर्ण किरदार चुनते गए। इन सब के बावजूद वो उस चीज से महरूम रह गए, जो आजकल के नये-नये कर दिखा रहे हैं। क्या है वो जानिए, अगली स्लाइड में।
जिंदगी में पहली बार अमिताभ की फिल्म 100 करोड़ी क्लब में
बॉलीवुड के शहंशाह पीकू से पहले करीब 148 फिल्मों मुख्य किरदारों में रहे हैं। इनमें से पचास से अधिक ऐसी फिल्में रही हैं, जिन्होंने सफलता के झंडे गाड़ दिए। लोग अमिताभ की अदाकारी के कायल हो गए।
लेकिन कोई फिल्म वो जादूयी आंकड़ा नहीं छू पायी, जो आजकल सफलता का पैमाना माना जा रहा है। जी हां, 'पीकू' की वो पहली फिल्म है, जो 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई है।
ये सच है कि अमिताभ जिस दौर के हीरो हैं, उस जमाने फिल्म की कमाई उसकी सफलता का पैमाना नहीं हुआ करती थी। लेकिन अब अमिताभ ने ये प्रूफ कर दिया कि वो इस पैमाने पर भी उतने ही खरे सोने हैं।
कब शुरू हुआ 100 का फॉर्मूला
साल 2008 में आई आमिर खान की फिल्म गजनी ने पहली बार 100 रुपये कमाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया था। उसकी कुल कमाई (घरेलू व विदेशी मिलाकर) 100 करोड़ के पार पहुंची थी। पहली दफे ऐसा हुआ जब बॉलीवुड की 100 साल के अधिक के इतिहास में किसी फिल्म ने 100 करोड़ रुपये कमाए।
इसके बाद तो जैसे 100 करोड़ी क्लब एक फैशन हो गया। एक के बाद एक कई फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने लगीं। इसके बाद फिर 200 करोड़, 300 करोड़, 400 करोड़, 500 करोड़ आमिर खान की आखिरी फिल्म पीके ने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्म बन गई।
ये हैं हिन्दी सिनेमा के इतिहास में 10 सबसे अधिक कमाने वाली फिल्में
लेकिन इस फॉर्मूले के आने के बाद अमिताभ बच्चन पिछले 7 सालों में कोई ऐसी फिल्म नहीं दे पाए जो इस क्लब में शामिल हो। अब जाकर पीकू ने ये कर दिखाया है।
अमिताभ ने ट्वीट कर दी चेतावनी
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर के अपने फर्जी अकाउंट से सावधान रहने को कहा है। उन्होंने कहा है कि टि्वटर पर वो अकाउंट, जिसमें उनके नाम के पास सही का निशान नहीं है, उनका अकाउंट नहीं है।
इसमें उनकी हालिया रिलीज पीकू लेकर भी कई ऊट-पटांग बातें की जा रही थीं। साथ कई अन्य जानकारियां भी गलत ढंग से प्रयोग की जा रही थी।
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन अपनी अगली फिल्म 'वजीर' में नजर आएंगे। इसमें उन्होंने एक लकवाग्रस्त शतरंज खिलाड़ी की भूमिका में हैं। अब देखने वाली बात होगी कि क्या अमिताभ अपना ये 100 करोड़ का टैग आगे भी जारी रखेंगे।