*अटकलें लगातार तेज हो रही हैं कि एक्टर कुणाल कपूर और अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन (अजिताभ बच्चन और रमोना की बेटी) के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं।
नैना लंदन से इनवेस्टमैंट बैंकर की नौकरी छोड़कर इन दिनों मुंबई में थियेटर कर रही हैं। इसी दौरान कुणाल से उनकी मुलाकात हुई थी।
पहले दोनों सार्वजनिक जीवन में साथ दिखने से बच रहे थे, लेकिन बीते शनिवार को यह जोड़ी आमिर खान के बेटे आजाद की जन्मदिन पार्टी में एक ही कार में पहुंची। सो, चर्चाओं को हवा मिलनी ही थी!
*प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में राज खोला है कि उनके परिवार के लोग तब से उनके लिए लड़का ढूंढ रहे हैं, जब वह सिर्फ साल की थीं! प्रियंका के अनुसार अभी तक उन्हें अपने सपनों का राजकुमार नहीं मिला हैं।
हां, उन्होंने माना है कि कुछ मौके जरूर ऐसे आए जब दिल में कुछ कुछ हुआ...। अब किसे देख कर ऐसा हुआ, वह नाम नहीं बताना चाहतीं।
*खाप पंचायतों से जुड़े विवादों को लेकर 2011 में निर्देशक अजय सिन्हा ने ‘खाप’ नाम से फिल्म बनाई थी। एक बार फिर खाप पंचायतों पर फिल्म बनने जा रही है।
‘फंस गए रे ओबामा’ और ‘जॉली एलएलबी’ जैसी हल्की-फुल्की एंटरटेनर फिल्में बनाने वाले निर्देशक सुभाष कपूर ने इस बार गंभीर फिल्म बनाने की सोची है।
सो, खाप पंचायतें उनकी अगली फिल्म का विषय हैं। फिल्म में अरशद वारसी को हीरो बनाया गया है।