फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल से सलमान से मिलने को तरस रही है ये हीरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सब उन्हें सोनू बुलाते हैं मगर उनकी कुंडली का नाम है, ऐश्वर्यी। यह सुपर सितारे सलमान खान की ऐसी दीवानी है, जो पिछले तीन साल से उनसे मुलाकात की कोशिशें करते-करते खुद ऐक्ट्रेस और मॉडल बन गई है।
विज्ञापन


इसे भले ही आप फिल्मी बात मानें मगर जम्मू में पैदा हुई ऐश्वर्यी चौबे अपनी कहानी को इसी तरह से बयान करती हैं। साल के अंत तक ऐश्वर्यी को आप फिल्म अकीरा में देखेंगे।

जिसमें सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। ऐश्वर्यी कॉलेज में सोनाक्षी के साथ पंगा लेती नजर आएंगी।

किताबों पर बनाती थी सलमान की तस्वीर

बिहार के मोतीहारी की रहने वाली ऐश्वर्यी बचपन से ही सलमान की जबर्दस्त फैन हैं और पढ़ाई के दौरान उनका मन कॉपी किताबों से ज्यादा सलमान के चित्र बनाने में लगता था।

वह अपने घर में बिना बताए सिर्फ यह सोच कर मुंबई आ गई थीं कि उन्हें सड़क पर घूमते हुए या फिर बांद्र स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने खड़े-खड़े अपने हीरो के दर्शन हो जाएंगे।

खास बात यह है कि ऐश्वर्यी में आपको एक समय सलमान की गर्लफ्रेंड रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन के रूप की झलक दिखेगी। शायद यही कारण है कि ऐश्वर्यी को मुंबई में जल्द ही मॉडलिंग और फिल्मों में काम मिल गया है।
विज्ञापन

सलमान मिलने ही वाले थे कि सैंडिल टूट गई

वह कहती हैं कि मैं कभी ऐक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी। पिछले हफ्ते ऐश्वर्यी को लेकर तैयार किया गया एक वीडियो एलबम का गीत ‘कभी कभी’ और एक ग्लैमर कैलेंडर भी लॉन्च हुआ।

ऐश्वर्यी बताती हैं कि एक मौका ऐसा आया कि सलमान उनके ठीक सामने थे। फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग के दौरान वह अपनी एक पेंटिंग सलमान को गिफ्ट करने और उनसे मिलने के लिए पहुंची थीं, मगर जब सलमान की तरफ बढ़ रही थीं कि तभी उनकी सेंडिल टूट गई और इस बीच सलमान वहां से निकल गए।

खैर, पिछले दिनों ऐश्वर्यी ने अकीरा की शूटिंग के दौरान सोनाक्षी सिन्हा को वह पेंटिंग दी, जिसमें उन्होंने सलमान को बनाया है। उन्हें उम्मीद है कि सलमान तक वह पेंटिंग पहुंच गई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें