लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित शो ‘अमृत मंथन‘ में अमृत का किरदार निभा रही अदा खान इस धारावाहिक में यूं तो नेगेटिव रोल कर रही हैं लेकिन अदा सचमुच ये नेगेटिव रोल नहीं करना चाहती थी।
ऐसा क्यों था? अदा ने ये रोल क्यों किया? इन सबके बारे में अदा खान ने अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान खुलासा किया।
आइए जानें अदा खान से उनके नेगेटिव रोल के बारे में खुद उन्हीं की जुबानी।
आप ‘अमृत मंथन‘ में नेगेटिव रोल कर रही हैं तो क्या आप इस रोल को सचमुच करना चाहती थी?
पहली बात तो जब मैंने ये शो लिया था तब ये रोल नेगेटिव नहीं था। ये लीड रोल था। ये पहले तय नहीं था कि ये रोल नेगेटिव होगा। शुरूआत में ये रोल बहुत पॉजिटिव था। अमृत बहुत प्रैक्टिकल गर्ल थी।
लेकिन उसके बाद स्टोरी बढ़ती गई, डेली शो में स्टोरी पहले से फिक्स नहीं होती है। बाद में इस रोल को नेगेटिव बना दिया गया। मैं कभी नेगेटिव रोल नहीं करना चाहती थी, ये पॉजिटिव था इसीलिए मैंने इस रोल को एक्सेप्ट किया था।
क्या अमृत का शो में नेगेटिव होना कहानी की मांग थी?
हां, इस रोल के नेगेटिव होने के बहुत कारण थे। मुझे समझाया भी गया कि ये नेगेटिव रोल एकदम अलग होगा। इसके बहुत सारे शेड्स होंगे। इसके बहुत सारे डिफरेंट लुक होंगे।
किसी शो में पहली ऐसी लड़की होगी जो लीड होने के बावजूद नेगेटिव है, वो भी इस कदर। फिर मुझे भी ये बात समझ में आई कि अमृत के पास भी नेगेटिव होने के रीजन है तो सिचुएशन के हिसाब से वो नेगेटिव हो सकती है।
क्या अमृत पहले की तरह पॉजिटिव होगी?
अभी अमृत का मंथन नहीं हुआ है जब उसका मंथन होगा तो उसके पास पॉजिटिव होने के रीजन भी होंगे।
तो क्या अब आप नेगेटिव रोल करके खुश हैं?
हां, अब मैं खुश हूं क्योंकि सचमुच किसी नेगेटिव किरदार के ना तो इतने शेड्स होते हैं ना ही उसके इतने लुक बदलते हैं। अब मैं अपने रोल को खूब एन्जॉय कर रही हूं।
दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है?
आमतौर पर दर्शक नेगेटिव रोल को नापसंद करते हैं लेकिन लोग मुझे कहते हैं कि वे मेरे लिए शो देखते हैं, उन्हें मेरी परफॉर्मेंस, मेरा लुक बहुत पसंद आता है। लोगों को मेरा बालों को फूंक मारकर पीछे करना पसंद है।
क्या आपको लगता है आप नेगेटिव करैक्टर में ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर पाई हैं?
मैं नहीं जानती, लेकिन मैं अपना 100 पर्सेंट देने की कोशिश करती हूं।
अदा रीयल में अमृत से कितनी अलग है?
अदा अमृत से एकदम अलग है। लोग मुझसे कहते भी हैं कि आप इतनी शांत हो आप इतने गुस्से वाला रोल कैसे कर पाते हो।
आपने इस रोल के लिए किसी से इंस्पिरेशन ली?
मुझे नेगेटिव रोल बिल्कुल पसंद नहीं आते। हां, वैसे मुझे रेखा जी नेगेटिव रोल में अच्छी लगती हैं लेकिन मैं स्क्रिप्ट के हिसाब सेट पर जाते ही अमृत बन जाती हूं।
क्या अब आप आगे भी नेगेटिव रोल करना चाहेंगी?
अब मैं आगे कभी कोई नेगेटिव रोल नहीं करूंगी। मेरी मॉम कभी नहीं चाहती थी कि मैं नेगेटिव रोल करूं।
क्या आप फिल्मों में जाना पसंद करेंगी?
मुझे फिल्मों के कई ऑफर्स आ चुके हैं क्योंकि मैं पहले बहुत से कमर्शिल एड करती थी। लेकिन मेरी फैमिली इसके लिए कंफर्टेबल नहीं है।
मैं फिलहाल अभी कोई फिल्म नहीं करूंगी। आगे किस्मत में हुआ तो जरूर मैं आपको फिल्मों में दिखूंगी।