पिछले साल अभिषेक बच्चन ने कबड्डी और फुटबाल टीम खरीदी और इन खेलों को अपना पहला प्यार बताया। लेकिन अब अभिषेक बच्चन बॉस्केट बॉल को अपना प्रिय खेल बता रहे हैं।
अभिषेक ने कहा है कि वह हमेशा से ही बॉस्केट बॉल खेल के दीवाने रहे हैं और इस खेल को खेलते हुए ही बड़े हुए हैं। अब अभिषेक बच्चन किस खेल को सबसे ज्यादा प्यार करते हैं यह तो वही जाने।
लेकिन हर साल हर खेल के प्रति बदलती उनकी दीवानगी ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर सच में उनको किस खेल से सबसे ज्यादा प्यार है।