फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISI ने भारत के खिलाफ खड़ा किया तालिबान

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक भारत यह आरोप ही लगा रहा था, लेकिन अब पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने इस पर मुहर भी लगा दी है। मुशर्रफ ने माना है कि अफगानिस्तान में भारत को रोकने के लिए ही आईएसआई ने तालिबान को खड़ा किया।
विज्ञापन


मुशर्रफ के मुताबिक, पाकिस्तान की पीठ में छुरा घोंपने में भारत की मदद करने के कारण पाकिस्तान की सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के नेतृत्व वाली अफगान सरकार को कमजोर करने की कोशिश की।

शुक्रवार को प्रकाशित अपने एक ताजे इंटरव्यू में मुशर्रफ ने कहा, ‘अपने कार्यकाल के दौरान करजई पाकिस्तान को नुकसान पहुंचा रहे थे, इस लिए हम उनके खिलाफ काम कर रहे थे। क्योंकि हमें अपने हितों की रक्षा निश्चित तौर पर करनी थी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

2001 के बाद आईएसआई ने खड़ा किया तालिबान

बकौल मुशर्रफ 2001 के बाद आईएसआई ने ही तालिबान को खड़ा किया, क्योंकि करजई की सरकार में गैर पखतून और ऐसे अधिकारियों की तादाद काफी ज्यादा थी, जो लोग भारत के पक्षधर थे। बकौल मुशर्रफ, पाकिस्तान के खिलाफ भारत को रोकने के लिए हमें कुछ समूहों की तलाश थी।

इसी तलाश के तहत आईएसआई ने तालिबान ने मेलजोल बढ़ाया और उसे खड़ा किया। 71 वर्षीय मुशर्रफ गार्जियन अखबार को यह साक्षात्कार दिया है। भारत तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के पीछे हमेशा से ही तालिबान का हाथ होने का दावा करता रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें