फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में:'किक' का विलेन,आमिर का सपना

Mon, 09 Dec 2013 01:34 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
*आमिर खान भी सीक्वल के फेर में फंस गए हैं। हमेशा नई स्क्रिप्ट्स की तलाश में रहने वाले आमिर के बारे में खबर है कि वह अपनी पुरानी फिल्म ‘सरफरोश’ के सीक्वल का सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देशक जॉन मैथ्यू मथान से इस बारे में बात भी की है। वे इतने उत्साहित हैं कि खुद फिल्म प्रोड्यूस भी कर सकते हैं। अब देखना है कि आमिर की यह तम्मान पूरी हो पाती है या नहीं!

*यह ‘ग्रैंड मस्ती’ के धमाल का कमाल ही है कि फिल्म की सेक्सी हीरोइन कायनात अरोड़ा को नए साल की एक पार्टी का ऐसा ऑफर मिला कि सुनने वालों को होश उड़ गए।
विज्ञापन


कायनात को कोलकाता की एक न्यू ईयर पार्टी में केवल तीन मिनट के फरफॉरमेंस के लिए 30 लाख रुपये मिलने वाले हैं! यह पार्टी कैसी होगी और तीन मिनट का डांस कैसा होगा, सबकी नजर इस पर है।

*सलमान खान भले ही अपनी ‘जय हो’ और ‘किक’ के पत्ते नहीं खोल रहे हों, परंतु धीरे-धीरे बातें छन कर आने लगी हैं।

सूत्र खबर लाए हैं कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘लंचबॉक्स’ में तारीफें बटोरने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ‘किक’ में मुख्य विलेन बने हैं। सलमान के सामने नवाजुद्दीन कितना टिक सकेंगे, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

*मुंबई में बड़ा सितारा होने से कुछ नहीं होता। बड़ा होने के लिए बड़ा बंगला चाहिए। यह बात इन दिनों कई सितारों को परेशान कर रही है।

ऐसे में वे अपने लिए बंगले की तलाश कर रहे हैं या जमीन, जहां बंगला बना सकें। इन सितारों में शामिल हैः आमिर खान, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, सैफ अली खान और करीना कपूर खान। इन लोगों का पसंदीदा गाना आजकल यही हैः इक बंगला बने न्यारा...!
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें