*2011 में धूम्रपान छोड़ देने वाले आमिर खान इन दिनों ‘धूम-3’ को लेकर इतने टेंशन में हैं कि उन्होंने फिर से सुट्टा लगाना शुरू कर दिया है। हालांकि उनका कहना है कि फिल्म रिलीज होने के महीने भर बाद वे फिर सिगरेट से दूरी बना लेंगे। जब ऐसा होगा तो वह खबर भी हम आपको देंगे। आमिर का टेंशन खत्म होने तक दूसरी खबर का इंतजार करें।
*इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘व्हाट द फिश’ के प्रमोशन के लिए डिंपल कपाड़िया मीडिया को इंटरव्यू दे रहीं और हर कोई घूम-फिर कर उनसे अनीता आडवाणी और राजेश खन्ना के मुद्दों पर सवाल करता है। परंतु डिंपल ने साफ कह दिया है कि वह ऐसे किसी सवाल का जवाब नहीं देंगी। उनका कहना है, ‘जब काका जिंदा थे, तब भी मैं अपना मुंह नहीं खोला और अब भी चुप ही रहूंगी।’ अब क्या पूछेंगे आप?
*शादी में आई तल्खी की खबरों को दरकिनार करते हुए आखिरकार रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा ने साथ-साथ लंबी छुट्टियों पर जाने का फैसला कर लिया है। मंगलवार को दोनों मुंबई हवाई अड्डे पर फ्लाइट पकड़ने के लिए दिखाई दिए। उनके साथ दो साल का बेटा हारुन भी था। उम्मीद है कि जब वे छुट्टियों से लौटेंगे, बुरी खबरें अलविदा हो जाएंगी।
*प्रियंका चोपड़ा भले ही बॉक्सर मैरी कॉम की जिंदगी पर बन रही फिल्म में काम कर रही हैं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि वह रीयल लोकेशन पर शूटिंग के लिए मणिपुर जाना नहीं चाहतीं। अतः निर्माताओं को दार्जिलिंग में ही मणिपुर के गांव का सैट लगाना पड़ रहा है। इससे पहले मनाली में यह सैट लगना था, परंतु वहां की ठंड को देखते हुए प्रियंका ने जाने से इंकार कर दिया! अब फिल्म कितनी रीयल रह जाएगी, देखना होगा।