फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2015 में रणबीर कपूर की 3 फिल्में होंगी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर की अंतिम फिल्म 'बेशरम' थी जो 2013 में अक्टूबर में आई थी और इसके बाद उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई लेकिन इस बार वह सिल्वर स्क्रीन पर तीन-तीन फिल्मों के साथ राज करने वाले हैं।
विज्ञापन


'रॉय' जैकलीन फर्नांडीज़ और अर्जुन कपूर की फिल्म में रणबीर कपूर एक खास किरदार में नजर आएँगे। जो फरवरी में रिलीज होनी है। इसके अलावा उनकी दो और फिल्मों में 'बॉम्बे वेलवेट' और 'जग्गा जासूस' जैसी फ़िल्में हैं। जहाँ 'बॉम्बे वेलवेट' में वह अनुष्का शर्मा के साथ होंगे वहीँ 'जग्गा जासूस' में वह अपनी लेडी लव कैटरीना कैफ के साथ होंगे।

हालाँकि उनकी इन दोनों ही फिल्मों की रिलीज को लेकर असमंजस की स्थिति रही हैं और इनकी तारीखें अदलती-बदलती रही हैं। इसलिए फिलहाल 'जग्गा जासूस' की रिलीज तारीख 28 अगस्त, 2015, और 'बॉम्बे वेलवेट' की तारीख मई 2015 तय की गई है।
विज्ञापन

हिट हुआ एलोन का ट्रेलर

बिपाशा बसु इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'अलोन' को यूट्यूब पर 43 लाख से भी ज्यादा हिट मिल चुके हैं।

बीते नौ दिसंबर को यूट्यूब पर जारी किया गया फिल्म का ट्रेलर अब तक 4345446 बार देखा जा चुका है और यही नहीं शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन और अर्जुन कपूर जैसी हस्तियों ने ट्रेलर को लाइक भी किया है।

बिपाशा ने बुधवार को एक ट्वीट में लिखा, "हमारी फिल्म 'अलोन' के ट्रेलर ने सर्वाधिक तेजी से 40 लाख हिट पार करने का रिकॉर्ड बनाया। 16 जनवरी को फिल्म देखने जरूर जाएं।"

फिल्म में बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की कहानी दो जुड़वा बहनों की है, जो हमेशा साथ रहने का वादा करती हैं, लेकिन एक की मौत हो जाने के बाद परिस्थितियों में मोड़ आता है।
विज्ञापन

साल में करेंगे एक ही फिल्म

अर्जुन कपूर अब अपने फ़िल्मी कैरियर को बेहद गंभीरता से लेने और उस पर सफल योजना बनाने पर विचार कर रहे हैं और उन्होंने भी आमिर की तरह इस योजना के तहत साल में सिर्फ एक ही फिल्म करने का निर्णय लिया है।

​हालाँकि इस साल वह 'गुंडे', फाइंडिंग फैनी' और '2 स्टेट्स' जैसी फिल्मों में नजर आए थे लेकिन अब शायद उन्हें एक साल में एक से ज्यादा फिल्मों में नहीं देखा जाएगा। क्योंकि उन्होंने एक साल में सिर्फ एक ही फिल्म करने का फैसला लिया है।

​​अर्जुन कहते हैं, "मैं एक साल में सिर्फ एक ही फिल्म करूँगा। मैंने पिछले दो सालों में छः फिल्मों में काम किया है। लेकिन इस बार मैं एक बार में सिर्फ एक ही फिल्म पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूँ।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें