मैगी पर प्रतिबंध लगने से देश भर में हताशा फैली हुई है। सबसे ज्यादा वो बैचलर निराश हैं, जिन्हें खाना बनाने नहीं आता। साथी पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों में खासी निराशा है। वहां मैगी की सबसे ज्यादा मांग थी।
इसके अलावा देश भर बच्चों में भी दुख है कि अब वो मैगी नहीं खा पाएंगे। इसी तरह के दुख पर आधारित एक गजब का वीडियो सामने आया है, जिसमें मैगी के लिए दो मिनट का मौन रखा जा रहा है।
गौरतलब है कि दो मिनट में तैयार होने वाली मैगी पर मिलावट को लेकर हाल ही में बैन लगा दिया गया था। लेकिन इसके बाद की ये प्रतिक्रिया वाकई अनोखी है।