फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: इंजीनियरिंग छात्राओं को मिलेगा वजीफा

Wed, 29 Oct 2014 11:49 AM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों को बचाने और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने छात्राओं और अशक्त छात्रों के लिए स्कॉलरशिप योजना शुरू की है। इसमें उन्हें प्रति वर्ष 30,000 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


इस योजना का लाभ देशभर के इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2014-15 में दाखिला लेने वाले पहले वर्ष के छात्र ही उठा सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 30 अक्तूबर तक आवेदन करना होगा।

एआईसीटीई के वाइस चेयरमैन के निर्देश एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयों में पहुंच गए हैं। प्रगति स्कॉलरशिप का लाभ परिवार की एक ही बेटी को मिलेगा, जोकि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही होगी। योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की आय छह लाख रुपये प्रतिवर्ष से कम होनी आवश्यक है। अशक्त छात्रों के परिजनों की सालाना आय छह लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन


दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नीरज सूरी का कहना है कि  छात्राओं समेत अशक्त छात्रों के लिए स्कॉलरशिप योजना का सर्कुलर मिला है। इस संबंध में कैंपस में बीटेक प्रोग्राम के छात्रों को जानकारी दे दी गई है। इच्छुक छात्रों को 30 अक्तूबर तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें