उत्तर प्रदेश भर में रिक्त चल रहीं सामान्य बीटीसी-2013 प्रशिक्षण की सीटें भरने
की कवायद 21 अक्तूबर से शुरू होगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान
(डायट) के पास काउंसिलिंग का कार्यक्रम भी आ चुका है।
काउंसिलिंग दो नवंबर
तक चलेगी।गौरतलब है कि बीटीसी सामान्य-2013
के अंतर्गत प्रशिक्षण के लिए पूरे प्रदेश भर में तमाम सीटें खाली रह गई
थीं। विभागीय लोगों ने बताया कि इन्हें भरने के लिए काफी समय से शासन मंथन
करता रहा। इसके बाद खाली सीटों को भरने के लिए दोबारा काउंसिलिंग कराने का
निर्णय लिया गया।
प्रवक्ता मोहम्मद नवेद ने बताया इसका कार्यक्रम डायट भी आ
चुका है। बताया कि 21 अक्तूबर से दो नवंबर तक चलने वाली काउंसिलिंग में
आरक्षित, अनारक्षित और विशेष आरक्षण के आवेदक बुलाए जाएंगे। बताया कि इसमें
आरक्षित, अनारक्षित के दस गुना तथा विशेष आरक्षण के बीस गुना आवेदकों को
बुलाया गया है। बता दें कि बदायूं में करीब आधा दर्जन सीटें रिक्त हैं।