देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज ने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
ममता नेगी वुमन ऑफ द मैच
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी उपविजेता बना। डीएवी की ममता नेगी को वुमन ऑफ द मैच और वुमन ऑफ द सीरीज चुना गया। स्पोर्ट्स कॉलेज में बुधवार को डीएवी पीजी कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी कर 15 ओवर में 6 विकेट पर 78 रन बनाए।
ममता नेगी ने 22, मनीषा ने 15 रन बनाए, जबकि 27 रन अतिरिक्त बने। नई टिहरी की सुषमा, पूजा गुसाईं, दीपाली, साधना ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में नई टिहरी की टीम 27 रन पर ही सिमट गई।
डीएवी की मनीषा, पूनम, ममता व अंजलि ने 2-2 विकेट लिए। समापन में सामाजिक कार्यकर्ता पूनम पुरोहित और प्रकाश पुरोहित ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विश्वविद्यालय की टीम घोषित
अंतर महाविद्यालयी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बुधवार को नॉर्थ जोन इंटर यूनीवर्सिटी वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए गढ़वाल विश्वविद्यालय की टीम घोषित की गई।