फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी काउंसलिंग कार्ड 2 नवंबर तक करें लोड

Wed, 22 Oct 2014 11:41 AM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीसी की रिक्त 11,000 सीटों पर दाखिले के लिए अब ऑनलाइन काउंसलिंग कार्ड 2 नवंबर तक लोड किए जा सकेंगे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने बताया कि मेरिट में आने वालों को काउंसलिंग कार्ड लोड करने में परेशानी आ रही थी इसलिए समय सीमा बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है कि वे काउंसलिंग की अंतिम तिथि तक ऑनलाइन कार्ड लोड कर सकें। पूर्व में काउंसलिंग कार्ड 17 से 20 अक्तूबर तक डाउनलोड करने की सुविधा थी।
विज्ञापन


शिक्षा मित्रों की परीक्षा 28 नवंबर से
लखनऊ (ब्यूरो)। दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 64 हजार शिक्षा मित्रों के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 28, 29 नवंबर तथा 1 व 2 दिसंबर को होंगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने इस संबंध में डायट प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। गौरतलब है कि यह आखिरी सेमेस्टर की परीक्षा है। परीक्षा पास करने वाले शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें