अतहर खां गोल्ड कप के लिए करीब तीन सौ खिलाड़ियों में भिड़ंत होगी। आठ राज्यों की सोलह टीमें राष्ट्रीय स्तर के इस मुकाबले में शामिल होगी। बैंक, रेलवे और आर्मी सहित साई एवं खेल विभाग के हास्टल की टीमों के बीच मुरादाबाद को शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।
जीआईसी मैदान में 26 से 31 अक्तूबर तक हाकी का यह महामुकाबला होगा। मुरादाबाद हाकी एसोसिएशन के इस निदेशक खेल आरपी सिंह एवं डीएम दीपक अग्रवाल इस टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। आरएसओ राजेश कुमार सिंह, उपक्रीड़ा अधिकारी जेजे अख्तर, सहायक प्रशिक्षक देशकांत त्यागी ने मंगलवार को ग्राउंड का निरीक्षण किया। खेल विभाग ने गोल पोस्ट और नेट एसोसिएशन को मुहैया कराए हैं साथ ही हर जरूरी सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुरादाबाद हाकी एसोसिएशन के सेक्रेटरी इकबाल खान के अनुसार प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी, एक कोच औ एक मैनेजर होंगे। यूपी हाकी एसोसिएशन और हाकी इंडिया के आफीशियल अलग होंगे। खिलाड़ियाें के लिए धर्मशालाएं और आफीशियल के लिए होटल बुक कराए हैं।
इन टीमों के बीच होगा मुकाबला
सेल उड़ीसा, डब्लूसीआर भोपाल मध्यप्रदेश, आर्मी ब्वायज दानापुर पटना बिहार, असम इलेवन असम, महाराजा रणजीत सिंह हाकी एकेडमी पंजाब, पंजाब नेशनल बैंक दिल्ली, एनआर दिल्ली, उत्तराखंड हाकी, लखनऊ साई, लखनऊ हास्टल, बरेली साई, एनसीआर झांसी, एनई रेलवे गोरखपुर, गुरुनानक क्लब बरेली, मुरादाबाद हाकी क्लब, स्पोर्ट्स हास्टल रामपुर
आठ राज्यों की टीमें, बैंक, रेलवे और आर्मी की टीमें लेंगी हिस्सा