फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामुक फिल्म देखकर कर डाला दोस्त का रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' देखने के बाद एक युवक पर हवस का भूत इस कदर सवार हुआ कि इसने एक लड़की के साथ फिल्म के सारे सीन दोहराते हुए उसका बलात्कार किया।
विज्ञापन


मामला शिकागो का है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद हुसैन नाम के 19 वर्षीय युवक ने पीड़िता के कपड़े उतरवा कर उसे पीटा और तब तक पीटता रहा जब तक कि वह दर्द से कराह नहीं उठी। पीड़िता शनिवार को आरोपी के साथ उसके हॉस्टल गई थी।

19 वर्षीय पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि हुसैन के कहने पर उसने अपने कपड़े उतार दिए थे, जिसके बाद उसने उसने बेड से उसके हाथ और पैर बांध दिए और आखों पर पट्टी बांध दी।
विज्ञापन

आखों में बांधी दी पट्टी और बन गया हैवान

मिरर के अनुसार, पीड़िता ने कहा कि आरोपी न सिर्फ लड़की की आंखों पर पट्टी बांधी बल्कि उसके मुंह में टाई ठूंस दी। उसने कई बेल्ट से उसकी पिटाई की। आरोपी युवक इलेनाइस यूनिवर्सिटी स्थित अपने हॉस्टल के कमरे में फिफ्टी शेड्स ऑफ के दृश्यों को दोहराने की कोशिश कर रहा था।

पीड़िता भी इसी यूनिवर्सिटी की छात्रा है। उन दोनों के बीच पहले भी शारीरिक संबंध बने थे लेकिन वे लोग प्रेमी-प्रेमिका के तौर पर नहीं रह रहे थे। घटना वाले दिन वहां जो भी हुआ उस पर लड़की की सहमति नहीं थी।

असिस्टेंट स्टेट अटॉर्नी सारा कार्र ने बताया कि पीड़िता ने हुसैन को जबरदस्ती करने से मना किया। वह रोती गिड़गिड़ाती रही लेकिन आरोपी नहीं माना। उसने युवती को पीटा और घूंसे भी बरसाए।

पीड़िता ने किसी तरह अपना हाथ खोल लिया लेकिन आरोपी ने उसे पीछे से जकड़ लिया और लगातार हमला करता रहा। यह सब तब खत्म हुआ जब आरोपी के साथ रहने वाला युवक वहां आ गया।
विज्ञापन

फिल्म देखकर पहले भी हो चुके हैं बड़े कांड

आरोपी हुसैन ने पहले रूममेट को कमरे में आने से रोका और बहाने बनाता रहा, लेकिन इसी बीच मौका पाकर लड़की वहां से भाग निकली। उसने पुलिस को मामले की सूचना दी।

अरेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने पुलिस को बताया कि वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई फिल्म देखने के बाद ही उसके दिमाग में उसके दृश्यों को दोहराने का बात आई थी। उस पर हिंसक यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगा है।

बता दें कि फिल्म रिलाज होने के अगले दिन ही मैक्सिको के एक सिनेमा हाल से एक महिला को बाहर कर दिया गया था। उस पर सार्वजनिक जगह पर अश्लील कारनामे करने का आरोप लगा था।

'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे', ईएल जेम्स के चर्चित उपन्यास पर आधारित फिल्म है। यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हालांकि फिल्म की रिलीज के बाद से अब तक कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- कामुक फिल्म देखते समय सिनेमा हॉल में बवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें