फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: छोटे भाई ने बड़े भाई को फावड़े से काट डाला

Thu, 03 Dec 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के झंगहा के डुमरैला में पंपिंग सेट लेने गए संपूर्णानंद यादव (50) को छोटे भाई और भतीजों ने फावड़े से काट डाला।
विज्ञापन


पति को बचाने आईं पत्नी तीजा देवी को भी भतीजों ने मारने के लिए दौड़ा लिया, पर उन्होंने भागकर किसी तरह खुद को बचाया। गांव वालों की मदद से उन्होंने पति को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

जगदीशपुर और थुन्ही बाजार प्रतिनिधि के अनुसार झंगहा के डुमरैला निवासी माता बदन के पुत्र संपूर्णानंद यादव अपने परिवार के साथ कैंट क्षेत्र के सिहड़ियां में रहते थे। उनका अपने भाइयों से जमीन को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लेकिन एक दिन फिर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई-भतीजों ने भावड़े से काट डाला

समझौते के तहत पंपिंग सेट संपूर्णानंद के हिस्से आया था। इस बीच मंगलवार को खेत की सिंचाई के लिए छोटे भाई ने संपूर्णानंद से पंपिंग सेट मांगा। उन्होंने उसे पंपिंग सेट दे दिया।

बुधवार की सुबह संपूर्णानंद अपनी पत्नी तीजा देवी के साथ गांव गए थे। इस दौरान उन्होंने अपना खेत सींचने के लिए दो घंटे के लिए पंपिंग सेट मांगा, लेकिन छोटे भाई ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि छोटे भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर संपूर्णानंद के सिर पर फावड़े से प्रहार कर दिया। सिर फटने से संपूर्णानंद गिर गए। पत्नी तीजा देवी जब साड़ी फाड़कर अपने पति के सिर पर बांधने लगीं, तो आरोपी पुन: आ धमके। उन्होंने इस बार संपूर्णानंद को फावड़े से काट डाला।

भतीजों ने तीजा देवी को भी मारने के लिए दौड़ा लिया। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। गांव वालों की मदद से तीजा देवी संपूर्णानंद को लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें