फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर से बात नहीं कराई तो मार डाला

Wed, 23 Jul 2014 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन दोस्तों पर भरोसा था, वहीं दगा दे गए। वरुण का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी होने वाली पत्नी से फोन पर दोस्तों की बात नहीं कराई। जिसके बदले उन्होंने उसे नहर में धक्का दे दिया था।
विज्ञापन


यह जुर्म वरुण के हत्यारोपियों राजू उर्फ राजा व वजीर ने पुलिस पूछताछ के दौरान कबूल किया है। मृतक के कपडे़ व मोबाइल बरामद करने के लिए आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

घटना यूपी के कोसली क्षेत्र की है। जहां गांव जाहिदपुर भूरथला निवासी वरुण का शव 17 जुलाई को गांव गुड़ियानी के नजदीक नहर से बरामद किया गया था।

इकलौता पुत्र था अपने मां-बाप का

इस मामले में शक के आधार पर पिता बाबूलाल ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपित दोनों युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया था।

इस मामले का खुलासा करते हुए जांच अधिकारी हरपाल ने बताया कि वरुण की राज्य सरकार की ओर से क्लर्क के पद पर चयन हुआ था। लेकिन अभी नियुक्ति नहीं हुई थी।

इस बीच वरुण का रिश्ता भी तय हो गया था। जिसके बाद उसकी सगाई भी हो गई थी। 16 जुलाई को वरुण के दोस्त वजीर, राजू नौकरी लगने व सगाई होने की पार्टी लेने के लिए उस पर दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ के दौरान कबूल किया जुर्म

वरुण ने पार्टी देने से पहले कोसली स्थित कृष्णा कॉजेल में अपनी जेबीटी की फीस भरने की बात कही। इसके बाद तीनों फीस भरने के बाद कोसली से बीयर आदि लेकर गुड़ियानी स्थित नेहरू कनाल पर जा पहुंचे, जहां उन्होंने बियर पी व मस्ती करने लगे।

इस बीच वजीर व राजू ने वरुण पर उसकी होने वाली पत्नी से फोन पर बात करवाने के लिए जिद की और उस पर दबाव बनाया, लेकिन वरुण ने इससे साफ इनकार कर दिया।

इस बात को लेकर राजू व वजीर ने वरुण को नहर में धक्का दे दिया, जिस कारण उसकी नहर में डूबने से मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी मृतक वरुण के कपडे़ व मोबाइल बरामद नहीं हुए हैं। इसलिए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले की पूछताछ में राजू उर्फ राजा व वजीर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें