फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार ने रेप कर बनाई अश्लील क्लिप

Sun, 12 Jan 2014 06:15 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूपानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अपनी महिला रिश्तेदार को नशीली पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने और उसकी वीडियो फिल्म बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


यही नहीं पीड़ित महिला ने आरोपी पर फिल्म के जरिए ब्लैकमेल करने और दोबारा कई बार बलात्कार करने की बात भी कही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-85 में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ दिन पहले उसका एक रिश्तेदार संदीप झा घर पर आया था।
विज्ञापन


उसने उसकी चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया जिसे पीते ही बेहोशी सी छाने लगी। बाद में संदीप ने उसके साथ बलात्कार किया।

इस दौरान पूरी घटना का उसने मोबाइल पर एमएमएस भी बनाया और कुछ आपत्तिजनक फोटो भी खींचे। बाद में इन वीडियो व फिल्मों के जरिए उसने कई बार ब्लैकमेल किया और उसके साथ कई बार बलात्कार किया।
विज्ञापन


उसने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करा कर मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें