फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियो ने महिला की आंखों के सामने काट दिया पति का गला'

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरिया में चरमपंथी गुट बोको हराम के कब्जे से छुड़ाई गई औरतों ने बताया है कि चरमपंथियों ने कई बंधकों की पत्थर मार-मारकर हत्या कर दी है। इन महिलाओं के मुताबिक सेना जब बोको हराम के चंगुल से छुड़ाने के लिए महिलाओं के करीब पहुंचने की कोशिश कर रही थी तब चरमपंथियों ने पुरुषों और किशोर लड़कों की हत्याएं कीं।
विज्ञापन


अपनी रिहाई के एक दिन बाद इन बंधक महिलाओं ने मीडिया को बताया कि लगभग तीन सौ बंधक औरतों और लड़कियों को सांबीसा के जंगलों से बचाकर एक सरकारी कैंप ले जाया गया।

एक बंधक महिला ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसकी आंखों के सामने उसके पति की गला काट कर हत्या कर दी गई और उससे पहले उसके तीन बच्चों को अलग कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'जबरन शादी को किया मजबूर'

इन औरतों ने बताया कि चरमपंथियों ने कई महिलाओं को जबरन शादी के लिए मजबूर किया। उन्होंने ये भी बताया कि बोको हराम के सदस्य, बंधकों को दिन में सिर्फ एक बार खाना देते थे जिनमें मक्के के सूखे दाने होते थे। इस बीच, सेना ने दावा किया है कि बोको हराम के ख‌िलाफ कार्रवाई करते हुए उसने पिछले सप्ताह सात सौ बंधकों को आजाद कराया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें