फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए थे सोना और भैंस लूटने, लूट ले गए इज्जत

Wed, 11 Sep 2013 01:56 PM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हथियार से लैस छह बदमाश सोमवार की रात एक घर में घुस गए। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। चोरी का विरोध करने पर दो बदमाशों ने एक महिला से गैंगरेप किया। बीच-बचाव करने पर उसके पति को मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


बदमाश पांच हजार रुपए, तीन तोले सोने के जेवर व दो भैंस लेकर फरार हो गए। घरवालों के सूचना देने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मामला गौतमबुद्ध नगर जिले के जारचा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मौके पर न पहुंचने से नाराज लोगों ने मंगलवार सुबह थाने का घेराव किया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सिकंदराबाद के डलबांस गांव निवासी पप्पू और प्रेम व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


एसपी देहात डॉ. बृजेश कुमार का कहना है कि महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि सोमवार रात करीब डेढ़ बजे बंदूकों और तमंचों से लैस छह बदमाश दरवाजा काटकर घर में घुस आए। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।

उन्होंने परिवार में मौजूद सभी लोगों के हाथ-पैर बांधने के बाद अलमारी से पांच हजार रुपए और जेवर निकाल लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने परिजनों को पीटा।

आरोप है कि वारदात के दौरान दो बदमाशों ने महिला से गैंगरेप किया। विरोध करने पर बदमाशों ने पति पर तमंचों की बटों से हमलाकर उसे घायल कर दिया। बदमाश मकान के परिसर में बंधी दो भैंस भी ले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें