फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को नशीली चाय पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म

Wed, 08 Jul 2015 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली/कैराना
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शामली में एक परिवार को नशीली चाय पिलाकर महिला के साथ सामूहिक दुराचार किया गया। उधर, कैराना के एक गांव में खेत पर जा रही किशोरी के साथ जंगल में युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के एक गांव से परिवार के कुछ सदस्य शहर में मजदूरी के लिए आए हुए हैं। निर्माण स्थल पर ही एक कमरे में रहते हैं। इस परिवार की एक महिला ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे उनके साथ मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति ने उसे और उसके परिवार को चाय पिलाई, जिसे पीकर उनका परिवार बेहोश हो गया। उसने थोड़ी ही चाय पी थी।

इसलिए उसे बेहोशी नहीं आई। आरोप है कि जब उसके परिवार के सदस्य बेहोश हो गए थे, दो व्यक्तियों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर गई, लेकिन दोनों आरोपी वहां से फरार थे।
विज्ञापन


सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी धरपकड़ के लिए उनके गांव में भी पुलिस टीम ने दबिश दी, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिले। सीओ ने बताया कि पीड़ित महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

खेत जा रही किशोरी से भी दुराचार

उधर, कैराना कस्बे के एक गांव में मंगलवार  दोपहर 12 बजे क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपने खेत में जा रही थी। आरोप है कि खेत से पहले ही बीच रास्ते मे बाइक सवार दो युवकों ने किशोरी को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

किशोरी को धमकी देकर फरार हो गए। किशोरी के समय पर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने किशोरी की तलाश की, तो किशोरी उन्हें जंगल में बदहवास हालत में मिली। किशोरी ने परिजनों को रोते हुए आपबीती बताई।

किशोरी के भाई ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी  ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें