फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र में एक युवक ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर तीन बार दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो क्लिप बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।
पीड़ित और आरोपी दोनों दिल्ली के हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पति से अलग रहती है महिला
दिल्ली के रणजीत नगर में रहने वाली महिला ने सूरजकुंड थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है। इसके कारण वह कई माह से अपने पति से अलग रह रही है। पीड़ित महिला की तीन साल की बेटी भी है। वह छतरपुर में एक फार्म हाउस पर नौकरी करती है।
महिला ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर, 2012 को खानपुर के रहने वाले रोहित ने फार्म हाउस पर काम करने वाले नौकर को एक कागज पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर दिया। उसने यह पेज महिला को देने के लिए कहा। कई बार आग्रह करने पर महिला ने रोहित से बात की।
दुष्कर्म
25 नवंबर, 2012 को रोहित ने महिला से ग्रीन पार्क चलने के लिए कहा। आरोप है कि रास्ते में रोहित ने महिला को कोल्डड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर पिला दी। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने महिला की वीडियो क्लिप बना ली।
आरोपी ने अगले दिन महिला को फोन करके वीडियो क्लिप के बारे में बताया। उसने क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी भी दी। उसने महिला से कहा कि अगर वीडियो क्लिप चाहिए तो वह सूरजकुंड स्थित सनबर्ड होटल आ जाए। महिला अगले दिन सनबर्ड होटल पहुंच गई। वह रोहित ने फिर महिला के साथ गलत काम किया।
ब्लैकमेल
आरोप है कि ऐसे ही रोहित ने तीन बार उसके साथ ब्लैकमेल करके दुष्कर्म किया। परेशान होकर महिला रोहित के खानपुर स्थित घर पहुंच गई। जहां पर उसको पता चला कि रोहित पहले से शादीशुदा है। इसके बाद रोहित ने फोन करके महिला को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)