फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमे की रकम के लिए पत्नी ने चलवाई पति पर गोली

Mon, 04 May 2015 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमा राशि पाने के लालच में एक महिला ने अपने ही पति पर गोली चलवा दी। लेकिन इस महिला का दुर्भाग्य ये रहा कि गोली लगने के बाद भी पति जिंदा बच गया।
विज्ञापन


वेबसाइट मिरर के अनुसार, 49 वर्षीय राबर्ट नाम का शख्स जिंदगी के कई सपने अपने लिए अपनी कार सुबह ऑफिस जा रहा था। तभी साइड मिरर से एक सुनहरे रंग कार पीछे आती दिखाई दी।

इसके कुछ देर पर उसे अहसास हुआ कि उसकी कार का साइड ग्लास टूट गया है। फिर राबर्ट को उसकी गर्दन के पिछले हिस्से में हल्का दर्द महसूस हुआ। उसने गर्दन पर हाथ लगाया तो पता चला कि गर्दन से खून निकल रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद उनने अपनी गाड़ी तुरंत सड़क के किनारे लगाई और आपात्कालीन सहायता नंबर 911 डायल कर कहा कि लगता है उसे गोली मार दी गई है।
विज्ञापन

18 साल हो चुके हैं राबर्ट की शादी के

हैरानी की बात यह कि राबर्ट की शादी के 18 साल गुजर चुके हैं इसके बावजूद उसकी पत्नी ने पैसों के लिए उसकी हत्या कराने की साजिश रची थी। राबर्ट पर उस मौके पर जानलेवा हमला किया गया है जब दोनों पति-पत्नी अलग रह रहे हैं और उनके बीच हुए अप्राकृतिक यौन संबंधों की चर्चा हो रही है।

राबर्ट और उसकी बीवी के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि राबर्ट ने एक बच्चे को गोद लिया था जिसके साथ अब उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। इससे पहले राबर्ट और उनकी पत्नी से दो बच्‍चे और हैं।

वहीं अगर इस घटना में राबर्ट की मौत हो जाती तो उसकी पत्नी को 250,000 डॉलर मिल जाते क्योंकि राबर्ट ने 250,000 डॉलर की कीमत का अपना बीमा कराया हुआ था और अपनी पत्नी को इसका नॉमिनी घोषित कर रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें