फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू-टोने से छुपा रही थी अवैध संबंध, मिली मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंधों को छिपाने और प्रेमी की ईमानदारी परखने के लिए जादू-टोने का सहारा लेने वाली महिला को जान से हाथ धोना पड़ा। उसने इस काम के लिए एक किन्नर की मदद ली थी।
विज्ञापन


महिला की दिली इच्छा पूरी करने के बजाय किन्नर ने एक दोस्त के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी और उसका सबकुछ लूट कर फरार हो गया।

घटना महाराष्ट्र के पुणे की है। 28 वर्षीय मनीषा रावलेकर, हड़पसर इलाके में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। एक दोस्त के कहने पर वह काले जादू के फेर में फंसी और सब कुछ गवां बैठी।

दूर जा रहा था प्रेमी तो कराया 'काला जादू'

मिडडे के अनुसार, मनीषा रियल एस्टेट एजेंट होने के साथ नौकरानी के तौर पर भी काम करती थी। बीते दो साल से उसके एक बिल्डर से प्रेम संबंध थे, जो कि उसका दूर का रिश्तेदार भी था। लेकिन हाल ही में उसे पता चला कि उसका प्रेमी उससे दूर हो रहा है और अपने परिवार के साथ विदेश जाने वाला है।

प्रेमी को पास रखने की चाह और इस रिश्ते को छिपाए रखने के लिए उसने अपनी दोस्त और बिजनेस पार्टनर ललिता कास्बे से संपर्क किया। ललिता ने मनीषा को एक किन्नर लक्ष्मी उर्फ गौतम कांबले से मिलवाया, जो कि खुद को काला जादू का एक्सपर्ट बताता था।

लक्ष्मी ने मनीषा को भरोसा दिलाया था कि अगर वह कुछ जरूरी पूजा-पाठ करेगी तो उसका प्रेमी जल्द ही वापस आ जाएगा। इसके बाद मनीषा ने 10 हजार रुपए प्रति महीने में हड़पसर इलाके में ही एक घर किराए पर लिया और वहां करीब एक महीने तक जादू-टोने की प्रैक्टिस की।

ऐसी हुई ये खौफनाक वारदात, कांप जाए रूह

मनीषा की दोस्त ललिता को इस बात की जानकारी थी कि उसके पास काफी ज्वेलरी है। ये ज्वेलरी मनीषा को उसके प्रेमी बिल्डर ने दी थी। ललिता ने लक्ष्मी को ये बात बताई और फिर दोनों ने उसे लूटने का प्लान बना डाला।

लूट और हत्या की साजिश रचने के बाद 21 फरवरी को किन्नर लक्ष्मी ने मनीषा को सलाह दी कि वह सज-धज कर सोने-चांदी के सारे गहने पहन कर आए, जिससे जादू का असर लंबे समय तक बरकरार रहेगा।

जब वह फ्लैट में पहुंची दो लक्ष्मी ने उसे आंख बंद कर बिस्तर पर लेट जाने को कहा। उसे गहनों से लदी देखकर ललिता खुद को रोक नहीं पाई। लक्ष्मी ने मनीषा की साड़ी और अंतर्वस्त्र निकाले फिर उन्हीं से उसका गला घोंट दिया। इस दौरान ललिता ने उसके सारे गहने उतार लिए, जिनकी कीमत करीब 2.5 लाख आंकी गई है। गहने लेकर दोनों वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

फ्लैट से आई दुर्गंध, सीसीटीवी से खुली पोल

मामले की तहकीकात कर रहे सब-इंस्पेक्टर प्रसाद लोनारे बताया कि स्थानीय लोगों ने अगले दिन फ्लैट से दुर्गंध आने की शिकायत करते हुए पुलिस को बुलाया। मनीषा की हत्या को लेकर पुलिस का पहला शक उसके पति पर था।

जांच में जुटी पुलिस ने फ्लैट के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की तो मामला उलट गया। फुटेज में किन्नर लक्ष्मी और ललिता का चेहरा बेनकाब दो गया।

एसीपी (जोन-4) राजन भोगले ने बताया कि पुलिस ने दोनों को धारा 302 (हत्या), 394 (रॉबरी के उद्देश्य से चोट जानबूझकर चोट पहुंचाना), 34 (एक ही उद्देश्य से कई लोगों की मिलीभगत के जरिए वारदात को अंजाम देना) के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने सच उगल दिया। पुलिस ने मनीषा के गहने भी बरामद कर लिए। उन्हें 13 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें