फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड ने अंतरंग होने से मना किया तो महिला ने किया लहूलुहान

Wed, 08 Jul 2015 02:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूरोप के देश में जॉर्जिया में एक महिला पर उसके ब्वॉयफ्रेंड द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर उस पर हमला करने का आरोप लगा है। महिला पर यह भी आरोप है कि वह अपनी 66 वर्षीय मां पर भी हमला किया है।
विज्ञापन


मिरर ऑनलाइन के अनुसार, तबाथा नाम की 35 वर्षीय महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को अंतरंग होने के लिए मना करने पर उसकी पिटाई की है। आरोप है महिला इस अपने साथी पर हमला करने के दौरान नशे में थी।

पुलिस के अनुसार, इस आरोपी महिला के ब्वॉयफ्रेंड ने सुबह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया जिससे के बाद वह गु्स्से में आ गई और बाहर जाकर जमकर शराब पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में धुत मह‌िला ने साथी का बहाया खून

बाहर शराब पीने के बाद महिला जब नशे में डूब गई तब करीब 11:30 पर घर लौटी और अपने पुरुष मित्र और मां पर हमला कर दिया।

महिला पर आरोप है कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड का मुह नोच डाला जिससे उसके चेहरे में कई खरोंच निशान पड़ गए और उनसे खून निकलने लगा। पीड़ित शख्स के सिर से भी खून निकल रहा था।

इतना नहीं महिला ने पीड़ित के बांए हाथ में भी काट लिया। बताते हैं कि पुरुष सा‌थी ने किसी प्रकार से बाथरूम में छुपकर अपनी जान बताई और वहां से पुलिस को फोन किया।

यह सारी घटना आगस्टा शहर स्थित आरोपी महिला के ही घर में ही घटी थी। महिला अब घरेलू हिंसा के अपराध में जेल में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें