फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका स्टेशन आने से पहले आएगा रेलवे का SMS

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे एक ऐसी सेवा की शुरुआत करने जा रहा है, जिससे मुंबई राजधानी के मुसाफिरों को रात के वक्त अपने गंतव्य से पहले एसएमएस के जरिए अलर्ट मिलेगा। यह सेवा रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के दौरान उपलब्ध कराई जाएगी। इन सेवाओं की शुरुआत रेल मंत्री सुरेश प्रभु बुधवार को करेंगे।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई और दिल्ली के बीच चलने वाली अगस्त क्रांति राजधानी में बुधवार से एसएमएस अलर्ट सेवा शुरू होगी। अधिकारी ने बताया कि इसका उद्देश्य रात के वक्त सफर कर रहे यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल के आने से पहले अलर्ट करना है।

यात्री अपने मोबाइल फोन पर यह अलर्ट हासिल करेंगे। इस सेवा को चरणबद्ध ढंग से अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा। मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान का साथ देने के लिए रेल मंत्रालय मुंबई उपनगरीय यात्रियों के लिए पेपरलेस अनारक्षित टिकट प्रणाली और ई-टिकटिंग के हिंदी वर्जन के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन शुरू करेगा।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

रेलवे को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखने के लिए चला अभियान

रेलवे परिसर को स्वच्छ और असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से अपने पखवाड़े भर के अभियान के दौरान रेलवे ने 10 हजार से अधिक अनधिकृत लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनमें हॉकर और वेंडर भी शामिल हैं। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों में चार हजार ऐसे हैं जो कि महिला डिब्बे में यात्रा करते पाए गए थे, जबकि पांच हजार लोगों को ट्रेन और स्टेशनों पर व्यवस्था में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और समस्याओं को 25 मई से नौ जून के बीच बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि बेटिकट यात्रा पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों के प्रवेश को रोकने के लिए इस दौरान 4600 गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाए गए। इसका परिणाम रहा कि 1.6 लाख मामले पकड़े गए और इन पर जुर्माना लगाकर नौ करोड़ रुपये वसूली की गई।

इस अभियान के दौरान सात हजारों रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया गया। वहीं 10 हजार से अधिक लोग पकड़े गए, जिनमें वेंडर और हॉकर भी शामिल थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें