फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी के दौरान नर्स ने काटा पुरुष का गुप्तांग, गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2015 11:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी शहर फ्लोरिडा में एक प्राइवेट क्लीनिक के मालिक और उस क्लीनिक में काम करने वाली नर्स को एक पुरुष मरीज का प्राइवेट पार्ट काटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की गई नर्स पर आरोप है कि उसने गलत तरीके से सर्जरी कर पीड़ित शख्श के अंग को खराब कर दिया है।
विज्ञापन


55 वर्षीय पीड़ित शख्स ने पुलिस से शिकायत की थी कि नेरी गोंजेलेज नाम की नर्स ने उसके शरीर को कुछ बड़ा और टाइट करने के नाम पर उसमें फिलर इजेंक्ट किया था, लेकिन उसने जब घर आकर देखा तो पाया कि वह अब किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लायक नहीं बचा।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने क्लीनिक के डॉक्टर और नर्स गोंजलेज के खिलाफ बिना लाइसेंस के क्लीनिक चलाने और पीड़ित के शरीर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने और बिना किसी ट्रेनिंग और डिग्री के सर्जरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक इंच ही बचा शख्स का प्राइवेट पार्ट

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तारी से पहले पुलिस नर्स को काफी दिनों से ढूढ़ रही थी। इससे पहले क्लीनिक का मालिक मार्क स्क्राइबर को गैरकानूनी काम करने और पीड़ित को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

मिरर के अनुसार, पुलिस ने नर्स के खिलाफ जारी किए वारंट में लिखा था कि पीड़ित शख्स का प्राइवेट पार्ट सर्जरी के बाद इतना छोटा हो गया है कि भरोसा नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं शख्स के शरीर में भारी सूजन भी है।

पुलिस ने वारंट में यह भी लिखा है कि गलत सर्जरी के कारण पीड़‌ित का प्राइवेट पार्ट शरीर से बाहर एक इंच ही रह गया है। पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया है कि स्क्राइबर ने पहले पैसे लेकर उसके प्राइवेट पार्ट में फिलर इंजेक्ट किए और फिर जब वह इसे निकलवाने गया तो उसके लिए अलग से 1000 डॉलर लिए तो समझौता के हिसाब से गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें