फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और उसके प्रेमी को दी खौफनाक सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद पति बेकाबू हो गया और दोनों को बिस्तर पर पर ही गड़ासे से काट डाला।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज वारदात यूपी के सीतापुर का है। यहां थानगांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी को बांके से काट डाला। दोनों की हत्या करने के बाद खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ग्राम सुजातपुर निवासी चेतराम बहेलिया किसी काम से घर से बाहर गया था। कल रात वह अचानक अपने घर पहुंच गया। कमरे में घुसते ही उसने देखा कि उसकी पत्नी किसी दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। पत्नी को इस हालत में देखते ही पति चेतराम गुस्से से पागल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर ही दोनों की हुई मौत

उसने आव देखा ना ताव, घर में रखे बांके से अपनी पत्नी मीना देवी (30) व उसके प्रेमी राकेश (40) पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या करने के बाद दोनों शवों को आंगन में ही छोड़कर वह बांका लेकर थाने जा पहुंचा। चेतराम ने मौजूद सिपाहियों को घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

राकेश के भाई कोमल मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने चेतराम व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। राकेश के परिवारीजनों का आरोप है कि चेतराम व उसके तीन साथी घर से बुलाकर ले गए और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

गुस्से में आकर दांतों से पति की नाक चबाई

निघासन क्षेत्र के गांव खरबहिया में मायके न भेजने से नाराज एक विवाहिता ने अपने पति की दांतों से नाक चबा ली। पति को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराने के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी है। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्षेत्र के गांव खरबहिया में एक विवाहिता अपने मायके जाने के लिए पति पर दबाव बना रही थी। किराया न होने के कारण पति ने मायके जाने से उसे मना कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाराज पत्नी ने पति को भला बुरा कहा। पति नाराज होकर डंडा लेकर पत्नी को पीटने के लिए उठा। पत्नी छप्पर वाले घर के एक कोने में जा छिपी।

पति उसे ढूंढ़ता हुआ पहुंचा। घर के अंदर पड़ी चारपाई के उस पार खड़ी पत्नी को पकड़ने के लिए आगे बढ़ा। चारपाई की ठोकर लगने के कारण वह गिर गया। उसके ऊपर पत्नी गिर गई और उसने पति की दांतों से नाक चबा डाली। पति ने एक निजी अस्पताल में मरहम पट्टी कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें