फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASI ने की थाने में फायरिंग, खुद को भी मारी गोली

Sun, 03 May 2015 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन की छु्ट्टी न मंजूर करने से नाराज एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने थाने में मौजूद सीनियर इंस्पेक्टर पर फायरिंग की और बाद में खुद को गोली मार ली। घटना मुंबई के अकोला थाने की है जहां शनिवार की शाम करीब पौने नौ बजे एएसआई ने फायरिंग की।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शाम को करीब पौने नौ बजे थाने में सीनियर इंस्पेक्टर विकास जोशी और उनके अरदली मौजूद थे। फायरिंग में इंस्पेक्टर जोशी के पीठ में गोली लगी है जबकि उनके अरदली को जांघ में गोली लगी है। जोशी और एनके सहायक अहिर का इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है। जबकि फायरिंग करने वाले एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई।

फायरिंग करने वाले एएसआई की पहचान शिरके के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एक दिन की छुट्टी न मंजूर करने पर मारी गोली

रिपोर्ट के अनुसार, एएसएसआई 01 मई को महाराष्‍ट्र दिवस मौके पर ड्यूटी नहीं आया जिससे अगने दिन उसे सीनियर अधिकारी जोशी ने गैरहाजिर मार्क कर दिया। एएसआई ने जब खुद को गैरहाजिर मार्क पाया तो उसने सीनियर इंस्पेक्टर जोशी से एक दिन की छुट्टी मंजूर करने के लिए कहा। लेकिन जोशी ने एएसआई की छुट्टी मंजूर करने से मना कर दिया।

इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई जिसके बाद एएसआई ने जोशी पर दो राउंड फायरिंग कर दी। जोशी के और उनके सहायक के घायल होने पर एएसआई ने खुद को भी गोली मार ली।

क्राइम ब्रांच कमिश्नर धनन्जय कुलकर्णी ने मीडिया को बताया कि जोशी के आमाशय में कई घाव हो गए हैं जिनकी आपातकालीन सर्जरी की गई है। उन्होंने बताया कि सीनियर इंस्पेक्टर जोशी और उनके सहायक की हालत खतरे से बाहर है और दोनों का इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें