ऊना मुख्यालय के समीप राह चलती लड़की के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती को उस समय गाड़ी से जबरन उठाने की कोशिश की गई जब अपने घर के समीप ही टहल रही थी।
अगर युवती भागकर खुद को न बचाती तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। पूरे मामले से शहर में सनसनी फैली हुई है। मगर बावजूद इसके अभी तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज नहीं किया है।
मामला शनिवार रात करीब नौ बजे का है जब ऊना मुख्यालय के समीप रहने वाली युवती घर के समीप ही टहल रही थी। इसी दौरान सड़क पर सामने से एक गाड़ी आई और उसके ठीक सामने रूक गई।