फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने बनाई युवती की अश्लील क्लिप

Thu, 09 Jan 2014 08:25 AM IST
अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा ने एक युवती को बेहोश करके अश्लील क्लिप बना ली। इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर दस लाख रुपये की मांग की। बदनामी के डर से युवती ने दो लाख रुपये दे दिए। दरोगा दस लाख की डिमांड पर अड़ा हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार को युवती ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। गौतमबुद्धनगर के भट्ठा पारसौल की युवती कंकरखेड़ा में अपने रिश्तेदार के यहां रहती है। युवती मेरठ के एक ब्लॉक प्रमुख की रिश्तेदार है।

'किराएदार ने लूटी अस्मत', कोर्ट ने कहा रजामंदी से सेक्स

बीते माह उसने पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी। तभी उसकी मुलाकात एक दरोगा से हुई। दरोगा ने युवती के रिश्तेदारों के यहां आना-जाना शुरू कर दिया।

दो औरतों ने लड़की को घर में बुलाया, और फिर गैंगरेप!

आरोप है कि सोमवार को उसने पुलिस भर्ती के संबंध में बात करने के बहाने युवती को अपने क्वार्टर में बुला लिया। इसके बाद उसे चाय पिला दी। चाय पीते ही युवती बेहोश हो गई, तो दरोगा ने उसकी अश्लील क्लिप बना ली।
विज्ञापन


पुलिसवालों की दरिंदगी: बहन से रेप की कोशिश, भाई का कत्ल

होश आने पर दरोगा ने युवती को क्लिप दिखाई और उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। यह बात युवती ने अपने रिश्तेदारों को बताई। वे भी परेशान हो उठे।

बदनामी के डर से युवती ने दरोगा को क्लिप डिलीट करने के एवज में दो लाख रुपये दे दिए। युवती ने दरोगा की शिकायत एसएसपी ऑफिस पर की है। एसएसपी ओंकार सिंह का कहना है कि जांच कराकर दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुझे बर्बाद करने वाले को छोड़ूंगी नहीं
मुझे बर्बाद करने वाले को मैं नहीं छोड़ूंगी। वह लगातार मेरे मोबाइल पर कॉल करके आठ लाख रुपये और मांग रहा है। तीन दिन से उसने पूरे परिवार का जीना दुश्वार कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें