उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर पूरे मामले को लूट और हत्या का मामला साबित करने में लग गया। लेकिन उस वारदात का एक चश्मदीद उसके घर में ही मौजूद था।
वह चश्मदीद था उसका छह वर्षीय बेटा। पुलिस पूछताछ में युवक बार-बार लूट और हत्या की कहानी सुनाता, लेकिन जब पुलिस ने बेटे से पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बयान कर दी।
पहले दोस्ती, फिर लॉज में ले जाकर किया रेप
उसने बताया कि उसके पिता ने ही उसके मां की गला दबाकर हत्या की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
लूट और हत्या की कहानी
गांव पतरसिया का रहने वाला दिलीप गुप्ता गल्ले की आढ़त का कारोबार करता है। शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि दिलीप के घर डकैती पड़ी है और उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है।
'देवर'-'ससुर' ने किया गैंगरेप, मारने की धमकी
एसपी एन कोलांची पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को दिलीप गुप्ता ने बताया कि वह पत्नी वशु गुप्ता, बेटे कृष और चार वर्षीय बेटी छवि के साथ दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे चार-पांच बदमाश दीवार के सहारे मकान की ऊपरी मंजिल पर आ गए। इसी बीच वशु बाहर निकली तो बदमाशों ने गला दबाकर उसको मार डाला।
चीख सुनाई देने पर वह बाहर आए तो बदमाशों ने उसे भी बांधकर एक ओर डाल दिया। बदमाशों ने उसकी पिटाई कर तीन लाख की नगदी और करीब 4.5 लाख के जेवरात लूट लिए।
बदमाशों ने नीचे के कमरों में सो रहे छोटे भाई प्रदीप और उनके ससुर चंद्रशेखर की भी पिटाई की।
वारदात वाली रात हुआ था झगड़ा
पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाकर साक्ष्य जुटाए और दिलीप, उसके पिता राधेश्याम और मां मखानो देवी से पूछताछ की।
इसी दौरान पता चला कि रात में वशु और दिलीप के बीच झगड़ा हुआ था। शक होने पर पुलिस ने दिलीप को हिरासत में लेकर उसके बेटे कृष से पूछताछ की तो मामला खुल गया। पुलिस के अनुसार कृष ने बताया कि पिता दिलीप ने गला घोटकर मां को मारा।
हत्या का कारण दहेज
पुलिस ने मामला दर्ज कर दिलीप और राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया। हत्या का कारण दहेज में पांच लाख रुपए की मांग पूरी न होना बताया जा रहा है। पुलिस ने दहेज हत्या में पति-ससुर समेत सात लोगों को नामजद किया है।
वशु दिलीप के भाई अजय की पत्नी थी। अजय की मौत के बाद दिलीप के साथ उसकी शादी कर दी गई थी।