फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने दरिंदगी, लाश फेंककर भागे अपराधी

Sat, 19 Oct 2013 11:14 AM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत जिले में थाने से चंद कदम दूर ही कुछ हत्यारे किशोरी के साथ दरिंदगी करके उसकी लाश फेंक गए। पुलिस को इसकी खबर तक नहीं लगी और जब आसापास के लोगों ने लाश देखी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


हत्यारों ने मझोला में किशोरी के साथ दरिंदगी करके उसे मौत के घाट उतार दिया गया। फिर उन्होंने थाने से कुछ ही दूरी पर गांगन पुल के नीचे श्मशान घाट पर उसकी लाश फेंकी और फरार हो गए।

सुबह लोगों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी सूचना मिलने के घंटों बाद पहुंचे। शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

बता दें कि चार दिन पहले मंगूपुरा में भी एक महिला और मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।

तड़के गांव के आसपास के लोग नदी किनारे खेतों पर गए थे। तब उन्होंने श्मशान के किनारे पानी में एक पंद्रह साल की किशोरी का शव पड़ा देखा। हल्के पीले रंग का सलवार सूट पहने किशोरी के गले पर उसी के दुपट्टे का फंदा कसा था। दाहिने हाथ में एक रिंग थी जबकि बाएं हाथ पर दांत से काटे जाने के निशान थे।
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर लाकड़ी, नया गांव, गांगन वाली मैनाठेर, मंगुपुरा समेत तमाम गांवों से भीड़ जुट गई। लेकिन किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की। थाने से सिपाही पहुंचे। 10 बजे के बाद अधिकारी आए।

दुष्कर्म की आशंका
पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की बात उजागर हुई है। प्राइवेट पार्ट्स पर चोटों के निशान मिले। डाक्टरों ने बलात्कार की भी आशंका जताते हुए स्लाइड बना ली। विसरा भी सुरक्षित रखा गया। उसके कपड़े फटे हुए थे।

शरीर पर संघर्ष के दौरान आई चोटों के निशान थे। पोस्टमार्टम हाउस पर दो परिवारों के लोग आए। लेकिन शिनाख्त नहीं हुई।

एसएसपी आशुतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में हत्या एक दिन पहले होने की बात सामने आई है। इससे जाहिर है कि लाश किसी और स्थान से लाकर फेंकी गई। गुमशुदा किशोरियों की फोटो से मिलान कराया जा रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें