फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में ड्राइवर से लूट, मौत

Sat, 21 Jun 2014 03:09 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से पानीपत जा रही एक पैसेंजर की पिछली बोगी में सवार ट्रेन के सीनियर ड्राइवर से चार युवकों ने मोबाइल लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन


विरोध पर बदमाशों ने हाथापाई की। इस दौरान ड्राइवर को चलती ट्रेन से नीचे गिरा दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई।

इस बीच घटना को अंजाम देने वाले युवक ट्रेन धीमी होने पर मौके से भाग गए। सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई।

जूनियर साथी के साथ जा रहे थे पानीपत ट्रेन लेने

जीआरपी ने जूनियर ड्राइवर के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना गन्नौर स्टेशन से करीब चार से पांच किलोमीटर की दूरी पर हुई।

गाजियाबाद मिर्जापुर निवासी गणेश प्रसाद रेलवे में सीनियर ड्राइवर थे। वह गुरुवार रात अपने जूनियर ड्राइवर अनिल के साथ दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन की पिछली बोगी में सवार हुए।

उन्हें पानीपत जाकर दूसरी ट्रेन लेकर लौटना था। ट्रेन रात 2:55 मिनट पर गन्नौर स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन से करीब चार से पांच किलोमीटर पहले पिछली बोगी में ही सवार चार युवकों ने गणेश प्रसाद से मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन

चार युवकों ने मोबाइल छीनने का किया था प्रयास

इसका गणेश और जूनियर ड्राइवर अनिल विरोध किया तो युवक उनसे हाथापाई करने लगे। इस बीच चलती ट्रेन में गणेश को बदमाशों ने धक्का दे दिया, और वह ट्रेन से नीचे गिर गए।

जूनियर ड्राइवर अनिल ने मामले की जानकारी ट्रेन के ड्राइवर और जीआरपी को दी गई। ट्रेन धीमी होने पर युवक मौका पाकर युवक भाग गए।

ट्रेन को कुछ समय के लिए रोककर गंभीर रूप से घायल गणेश को उसमें चढ़ा गया। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने पर उन्होंने तत्काल उपचार के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जीआरपी पुलिस ने जूनियर ड्राइवर अनिल के बयान पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें