फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद दरवाजे के पीछे तीन लड़कियों का यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सेना के पूर्व जवान को तीन लड़कियों के साथ रेप की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 42 वर्षीय आरोपी ने तीन लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया, इनमें से एक लड़की आदिवासी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आदिवासी लड़की तिल्दा तहसील के नकती कुम्हारी क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी धनेश्वर को 8 से 10 साल की तीन लड़कियों से रेप की कोशिश के आरोप में गांववालों ने पकड़ा था और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी को कुछ साल पहले ही सेना से निकाल दिया गया था। घटना का खुलासा होने पर गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था और उन्होंने आरोपी को दबोच लिया।

बंद दरवाजे के पीछे उसने क्या-क्या किया

टीओआई के मुताबिक, लड़कियों ने बताया कि वे आरोपी के खेत के पास खेल रही थीं। कुछ ही देर बाद वहां धनेश्वर पहुंचा और लड़कियों को अच्छा खाना खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया।

आरोपी उन्हें खेत में बना अपनी झोपड़ी में ले गया और बंद दरवाजे के पीछे उनका यौन शोषण किया। उसकी हरकतों से डर कर लड़कियों ने रोना शुरू कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने उन्हें छोड़ दिया।

वहां से भागते हुए लड़कियां अपने घर पहुंचीं और परिजनों को सारा माजरा बताया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को घेर लिया। लोगों ने उसे जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ ट्राइब्स एक्ट और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हैदराबाद: भाई की बेटी से तीन दिन तक किया रेप!

उधर, हैदराबाद में भी पुलिस ने एमएससी के एक छात्र को नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बालू (23) के रूप में हुई है। वह ईस्ट मारुति नगर स्थित एक निजी संस्थान से पढ़ाई कर रहा है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता आरोपी के भाई की बेटी है। 14 वर्षीय लड़की के माता-पिता ने उसे नालगोंडा जिले में स्थित स्कूल छोड़ने के लिए कहा था। लड़की को स्कूल छोड़ने के बजाय आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और तीन दिनों तक रेप किया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब स्कूल अथॉरिटी ने परिजनों को सूचना देकर बताया कि उनकी बेटी स्कूल नहीं पहुंची है। जब उन्होंने बालू से पूछा तो वह लड़की को लेकर घर पहुंच गया और कहा कि वह दोबारा स्कूल नहीं जाना चाहती।

हालांकि बाद में लड़की ने परिजनों को अपनी दास्तां सुनाई तो वे दंग रह गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 376 (रेप), 506 (धमकी देना, आपराधिक प्रवृत्ति) और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें