फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दवाई की दुकान से वियाग्रा पर किया हाथ साफ

Tue, 22 Sep 2015 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक आपने चोरों द्वारा रुपया-पैसा और सोने चांदी के जेवरात चुराने की बात सुनी होगी लेकिन मर्दानगी बढ़ाने वाली दवाई की चोरी शायद ही कभी सुनी हो।
विज्ञापन


चोरों के एक गैंग ने बंगलुरु की तीन दुकानों में बहुत ही सावधानी से अजीब तरीके की चोरी को अंजाम दिया। जिन तीन दुकानों में चोरी की गई उनमें से सिर्फ एक से ही पैसे चुराए गए, बाकी की दो दुकानों से चोरों ने रुपए, महंगे समान को लूटने की बजाए किसी और चीज की चोरी की।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, जिन तीन दुकानों में चोरी हुई उनमें पहली दुकान किराने की थी जिससे चोरों ने गुल्लक दोड़कर पैसे चुरा लिए। दूसरी दुकान कॉस्मेटिक्स की थी जिससे फेस क्रीम चुराई गई। लेकिन तीसरी दुकान दवाइयों की थी जिससे चोरों ने मर्दानगी बढ़ाने वाली दवाई (वियाग्रा) की चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगे समान को चोरों ने नहीं लगाया हाथ

चोरी की अगली सुबह दुकान के मालिक जब जगे उन्हें अपनी दुकानों का ताला टूटा मिला और शटर भी खुला था। इसके बाद दुकान मालिकों ने चोरी की आशंका में पुलिस को बुलाया जिसने दुकान मालिकों से दुकान में मौजूद समान के बारे में जानकारी ली।

तीनों दुकान के मालिकों में से किराना स्टोर के मालिक ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान से करीब 10 हजार रुपए की चोरी हुई है, जबकि कॉस्मेटिक शॉप के मालिक ने बताया कि उसकी दुकान फेस क्रीम के कुछ बॉक्स गायब हैं।

वहीं तीसरे दुकान के मालिक यानी मेडिकल स्टोर के मालिक ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान से मर्दानगी बढ़ाने वाली दवाई की चोरी हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान से बहुत कीमती और जीवन रक्षक दवाइयों की चोरी नहीं हुई और न ही यहां से रुपए चुराए गए। यहां तक की उसके गुल्लक में बच्चों की फीस देने के लिए 30 हजार रुपए रखे थे लेकिन चोरों ने उसे हाथ तक नहीं लगया सिवाय वियाग्रा के।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें