फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 गर्लफ्रेंड्स के लिए बन गया वो चोर

Sat, 19 Jul 2014 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरा एसओ शिवानंद मिश्रा को शुक्रवार को दो शातिर चोरों के सनबीम स्कूल के पास होने की सूचना मिली। इस पर वह दरोगा बसंत कुमार, अनिल सिंह, चंद्रकेश शर्मा आदि के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में युवकों ने अपना नाम जयमंगल बिंद पुत्र सत्यनारायण बिंद, निवासी शिवपुरवा और गुडलक गुप्ता पुत्र शिवशंकर गुप्ता, संपूर्णानंद कालोनी महमूरगंज बताया।

दोनों के बैग की तलाशी लेने पर उसमें चरस, लैपटॉप, मोबाइल आदि बरामद हुए। एसओ शिवानंद मिश्रा ने बताया कि दोनों ने चोरी की छह घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। इनमें भेलूपुर में किन्नरों के यहां हुई लाखों की चोरी और सिगरा की एक मोबाइल शॉप में चोरी प्रमुख है।
विज्ञापन
Trending Videos

बनवा रखे हैं कई प्रेमिकाओं के नाम के टैटू

जयमंगल बिंद ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी 31 प्रेमिकाएं हैं जिनका खर्च उठाने के लिए ही उसने चोरी शुरू की।

उसने अपने शरीर पर इनमें से कई के नाम के टैटू भी बनवा रखे हैं। एसओ शिवानंद मिश्रा ने बताया कि जयमंगल के तीन और भाई हैं।

उसके पिता की मौत के बाद मकान और कई दुकानों से आने वाले किराये से उसके घर का खर्च चलता है। इनमें से जब काम चलना बंद हो गया तो उसने चोरी शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रेमिकाओं का खर्च नहीं संभला तो शुरू कर दी चोरी

घर से मिलने वाले रुपयों से जब 31 प्रेमिकाओं का खर्च चलाना मुश्किल हुआ तो युवक ने चोरी का रास्ता अख्तियार कर लिया।

बडे़ घर के इस बिगड़ैल युवक को उसके साथी के साथ वाराणसी पुलिस ने शुक्रवार को सनबीम स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के पास से तीन लैपटॉप, दस मोबाइल, 11 सौ ग्राम चरस और फर्जी पहचान पत्र बरामद हुए हैं।

दोनों ही युवकों ने चोरी की छोटी-बड़ी छह घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें