आगरा और अलीगढ़ के रिसीवरों के लिए दिल्ली से ऑन डिमांड कारें चुराने वाले बदमाश पप्पू पहलवान को पुलिस ने दबोच लिया है।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त एन ज्ञान संबंदन ने बताया कि पप्पू को सत्यवती फ्लाईओवर के पास चोरी की कार के साथ पकड़ा। उसने पुलिस को बताया कि आगरा और अलीगढ़ में बैठे रिसीवर उसे कार मॉडल बता देते थे।
उसी आधार पर वह कार चोरी कर उन्हें पहुंचा देता था, बदले में उसे अच्छी रकम मिल जाती थी। निशानदेही पर पुलिस ने वेगनआर, होंडा सिटी और सेंट्रो कार बरामद की हैं, जिन्हें बेगमपुर, जनकपुरी और राजेंद्र नगर से चुराया गया था।