फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूपीः चोरी पकड़ने गए सिपाही को चोरों ने मारी गोली

Wed, 14 Oct 2015 01:29 PM IST
संवाददाता/अमर उजाला, मोढ़ (भदोही)
उत्तर प्रदेश के भदोही कोतवाली क्षेत्र में मोढ़ बाजार में मंगलवार की भोर में आभूषण की दूकान में चोरी की सूचना पर पहुंचे सिपाही आत्माराम पांडेय को चोरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। छर्रा लगने से एक हलवाई भी जख्मी हो गया।


सिपाही को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर, एसपी ने कहा है कि बदमाशों से मुकाबला करने वाले घायल सिपाही को विभाग की तरफ से सम्मानित किया जाए।


हरीपट्टी निवासी अरविंद दूबे की मोढ़ बाजार में मां दुर्गा सीमेंट एजेंसी है। मंगलवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे दूकान के पिछले रास्ते से घुसे चोरों ने तिजोरी तोड़कर 20 हजार से अधिक नकदी पर हाथ साफ कर दिया। फिर चोरों ने पास स्थित दुर्गा स्वर्ण भंडार पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन

सूचना देने वाले हलवाई भी हुआ घायल

आवाज सुनकर शंकर हलवाई ने मोढ़ पुलिस चौकी को खबर दी। चौकी के सिपाही आत्माराम पांडेय और शंकर हलवाई आभूषण की दूकान पर पहुंचे। सिपाही ने ललकारा तो चोरों ने तमंचे से फायरिंग कर दी।

गोली सिपाही आत्माराम पांडेय (50) के पेट में लगी जबकि शंकर हलवाई के हाथ पर छर्रा लगा। इसके बाद चोर वहां से भाग गए। लोगों ने सिपाही को भदोही के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया।

सीओ भदोही और कोतवाली प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने मौका मुआयना किया। भदोही कोतवाल ने कहा कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस पर हमला गंभीर मसला है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

भदोही के एसपी अनिल कुमार राय ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम बनाई गई है। सिपाही के इलाज में कोई कोरकसर नहीं रखेंगे। सिपाही आत्माराम पांडेय को उनकी बहादुरी के लिए विभाग की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें