मैक्सिको की जेल से भागने वाले ड्रग तस्कर गूजमैन के भागने और सुरंग बनाने को लेकर पड़ताल जारी है। जेल में गूजमैन की सेल तक सुरंग बनाई गई थी वो भी ठीक बाथरूम के नीचे तक। जेल से सुरंग में जाने के लिए बाथरूम में शॉवर के नीचे जो छेद किया गया था उसका आकार सिर्फ 52x52 ही था।
डेली मेल के अनुसार शॉवर के नीचे किया गया छेद 32 फिट की गहराई तक नीचे गया और फिर मेन सुरंग में जाकर मिल गया। इस सुरंग के बारे में विशेषज्ञों ने अंदाजा लगाया है कि इसके बनने में 352 दिन का समय लगा होगा।
हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि यह सुरंग 325 में दिनों में तभी खोदी जा सकती है जब इसे खोदने के लिए रोजाना चार मजदूरों को 8 से 10 तक काम में लगाया जाए। मीडिया में इस सुरंग का वीडियो भी आ गया है जिसे देखकर आप खुद अंदाजा लाग सकते हैं कि कितनी मेहनत से इस सुरंग को तैयार किया गया है।
देखें वीडियो-